राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के नेतृत्व में हुस्सेपुर पंचायत के रीठ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक शराब के धंधेबाज के घर के बगल में छिपा कर रखा हुआ 136 बोतलों में बंद 96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने के बाद एकमा पुलिस जब्त कर थाने ले आई। वहीं मौके से शराब का धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब ब्लेंडर प्राइड व रॉयल ब्लू ब्रांड की बतायी गई है। वहीं पुलिस का दावा है कि फरार धंधेबाज पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है। पुलिस धंधे बाज की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपित धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग