राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के चंचलिया पंचायत के सोहागपुर घाट अरदेवा नारद बाबा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी नदी में शुक्रवार को हजारो श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर दानपुण्य किया। वहीं सोहागपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में लोग जमकर खरीदारी किये। वहीं अरदेवा नारद बाबा घाट पर नारायणी नदी में स्नान करने आये श्रद्धालु भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां करीब दस हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार की अहले सुबह दो बजे से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया हुआ था जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान लोगो की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सजग थी। तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था संधारण करने में जुटे हुए थे। मौके पर चंचलिया मुखिया नन्दकिशोर साह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तुलसी कुमार, पूर्व सरपंच रोहित कुमार उर्फ बिट्टू राय, समेत दर्जनों नवयुवक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग