राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला , कोंध मथुराधामरामपुररुद्र आदि घाटो पर शुक्रवार को हजारो श्रद्धालुओं ने गंडक नदी में स्नान कर दानपुण्य किया एवं सारंगपुर डाकबंगला घाट पर लगे मेले में जमकर खरीदारी की। गंडक नदी में स्नान करने के लिए शुक्रवार की अहले सुबह दो बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान लोगो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सजग था ।एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार , डीसीएलआर रविशंकर शर्मा एवं सीओ रणधीर प्रसाद रात्रि दो बजे से ही कैंप किये हुए थे। वही एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से विभिन्न घाटो की सतत निगरानी में जुटी थी। एसआई महेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस एवं भगत सिंह युवा मंडल भोरहा के दर्जनों कार्यकर्ता मेले में विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग