राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को गंगा स्नान को लेकर मांझी स्थित सरयू नदी के सुप्रसिद्ध राम घाट पर हजारो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला गुरुवार को ब्रम्ह मुहूर्त में ही श्रद्धालुओ ने नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाते नजर आए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी के पवित्र जल में गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के समूल पाप नष्ट हो जाते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था व विश्वास को लेकर मांझी स्थित राम घाट,संत धरणी दास समेत बाबा मधेश्वर नाथ घाट के अतरिक्त डुमाईगढ़ घाट,डुमरी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग रात्रि पहर से ही बड़ी संख्या में पैदल व निजी साधन से सरयू नदी के तट पर पहुच हजारों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाए महिला-पुरूष युवा युवती व बच्चे भी आस्था के रंग में लीन थे। जहाँ श्रद्धालुओ ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओ ने माँ गंगे की पूजा अर्चना कर दान-पूण्य किया। वही वर्षो की रीतिरिवाज के अनुसार श्रद्धालुओ ने नदी किनारे आनन्द पूर्वक मूली व सतुआ का स्वाद चखा। स्नान करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के लोग भी बड़ी संख्या में स्नान करने आए थे। स्नान को लेकर ब्रम्हवेला में ही लोगो की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। जहा देखते ही देखते घाटों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ स्थानों पर लोगो को पांव रखने की जगह नहीं थी। नदी के सभी गंगा घाटों पर हर-हर महादेव, हर-हर गंगे का उद्घोष से सम्पूर्ण नदीय तट गुंजयमान हो उठा। वही रामघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी थी। मानो आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। जिसे देखते ही बन रहा था।हर तरफ लोगो का हुजूम लगा था। हालांकि वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन की तरफ से इस बार भी मेला का आयोजन नही किया था। फिर भी श्रद्धालुओं की जनसैलाब देख मेला से कम नही लग रहा था। श्रद्धालु भक्त स्नान के उपरांत माँ गंगा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार,गांव नगर मे खुशहाली,सुख समृद्धि व शांति की मंगलकामना की। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तरह से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग