- पंचायत चुनाव को लेकर शराब ब्यवसाइयो की कट रही है चांदी,चौक चौराहे पर लेकर शराब की कर रहे तस्करी
राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सरकार कुछ भी कर ले धंधेबाजों को इसका कोई असर नही ।गुरुवार को अमनौर से बसन्तपुर बंगला जाने वाली पथ के किनारे पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।धंधेबाज बुलेट पर सवार होकर बैग में शराब रख तस्करी के लिए ले जा रहा था।इसी दौरान पुलिस गश्ती की गाड़ी को देख धंधेबाज बैग से भरा शराब अमनौर पर्यटक स्थल केंद्र पोखरा के निकट फेक फरार हो गया।पुलिस गाड़ी का पिच्छा किया पर धंधेबाज पुलिस के गिरफ्त से निकल गया।अमनौर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया धंधेवाज द्वारा फेका गया बैग व झोला को बरामद कर लिया गया,जिसमे 200 मिल के 162 ऑफिसर च्वाइस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पाया गया।पुलिस ने बताया कि अज्ञात धंधेबाज के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग