नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर प्रखंड स्थित गायत्री मंदिर रसूलपुर अंतर्गत चल रहे श्री सत्य सनातन धर्म महायज्ञ के चौथे दिन सहस्र वेदीय दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो कन्याएं महिलाओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। सभी अपने अपने घरों से 1001 दीपक लाए, मन्दिर में जल रहे अखंड दीपक से सभी दीपक का ज्योत जलाया।इस दौरान श्रद्धालु भक्त को ईश्वर व धर्म के सम्बंध में प्रवचन करते हुए आचार्य श्री ओंकार नाथ शर्मा श्रद्धानंद जी द्वारा कहा गया कि जिस तरह दीपोत्सव से उजाला फैला हुआ है उसी प्रकार ज्ञानयज्ञ,सत्संग से सभी के जीवन में सत्कर्म रूपी उजाला फैलता है, जीवन में आत्मबल मजबूत हो, सत्कर्म के फैसले स्वयं से होने लगते हैं, धर्म हमें हमारे विचार, हमारे समाज,हमारे वातावरण को शुद्ध करते हुए सत्कार्य के लिये प्रेरित करता है। श्री राजभूषण पांडे जी ने अपने प्रवचन में श्रीकृष्ण व द्रौपदी का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रौपदी के चीरहरण के समय द्रौपदी ने जब श्रीकृष्ण को पुकारा तो वे दौरे चले आये क्योकिं द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण व साधु महात्मन की एक छोटी मदत अपने वस्त्रों से की थी व उसी का परिणाम था कि दुःशासन थक गया लेकिन द्रौपदी के वस्त्र समाप्त न हुए, यज्ञ में नैनीताल से राकेश चंदेल आये हैं जो ca की परीक्षा में 7 वे नंबर पे भारत में आये हूं, व जिन्होंने 2 वर्ष से सिर्फ फल व जूस का सेवन ही करते हैं। यज्ञ में भारतवर्ष के अनेक शहर से आये लोगों में, दिल्ली से मोनिका सेठ,सारिका सेठ, कुशीनगर से दिग्विजय वर्मा,सोनवद्र से संजय पांडे,लाडो पांडे, मुम्बई से नीलम वर्णवाल, फरीदाबाद से चेतन शर्मा, धनबाद से मंजुला जी, रांची से सुबाष तिवारी, चेन्नई से बी बी राव, पटना से दीपक जी, संजय झा, तबला वादक अभय बाबा,गायक मन्नू पांडे, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अशोक श्रीवास्तव, आदि देश भर के लोग इसमें शामिल हुए। दीप उतशव के बाद पूर्णावती करके यज्ञ का समापन हुआ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग