संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बनियापुर मुख्य बाजार स्थित गंडकी नदी तट पर ददरी मेले का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई दशक पूर्व से लगते आ रहा है। जहाँ बनियापुर सहित आस- पास के लोग मेले में पहुँच जमकर मेले का लुत्फ़ उठाते है। विशेषकर इस मेले में लकड़ी के बने समान, मिटटी के बने गुल्लक और सुराही आदि की जमकर बिक्री होती है। वही स्थानीय स्तर के दुकानदार मसलन ठेले और रेवड़ी वालो को साल भर तक मेले का इंतजार रहता है। जिनके द्वारा काफी मात्रा में जलेबी, समोसे आदि की बिक्री की जाती है। अनुभवी लोगो की माने तो पूर्व में जब यातायात के साधन इतने बिकसित नहीं थे। उस समय ज्यादातर लोग गंगा स्नान के लिये पैदल अथवा बैलगाड़ी के माध्यम से जाते थे। स्नान के बाद लौटने के क्रम में लोग इसी स्थान पर रूककर विश्राम करते थे। तब से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। हालाँकि अब लौटने के क्रम में रुकने की परंपरा समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके गंगा स्नान के उपरांत लौटने वाले श्रद्धालु कुछ समय तक मेले में रुककर मेले का लुत्फ़ उठाने के बाद अपने गंतब्य की ओर प्रस्थान करते है। इधर स्थानीय लोगो की माने तो प्रशासनिक स्तर पर ददरी मेला उपेक्षा का शिकार है। उठने-बैठने की बात कौन कहे एक अदद पीने के पानी के लिये भी लोगो को यत्र-तत्र भटकना पड़ता है। वही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोगो ने सुबह में स्नान-ध्यान कर पूजा-पाठ करते हुए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-पूण्य भी किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग