संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी गांव का है।पीड़ित खैरा थाना क्षेत्र के कनार हरिहरपुर निवासी विकास मिश्रा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बोलेरो गाड़ी की बरामदगी की गुहार लगाई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बोलेरो से अपने ससुराल कोपा थाना क्षेत्र के कोपा गया था।जहाँ ससुराल के पड़ोसी लोगों के कहने पर तिलक समारोह में शामिल होने के लिये सरमी पहुँचा था।इस दौरान अपनी गाड़ी तिलक वाले के दरबाजे पर खड़ी कर भोजन करने चला गया। भोजन के पश्चात वापस लौटा तो गाड़ी खड़ी की गई जगह से गायब थी। काफी खोजबीन एवं पुछताक्ष के बाद भी गाड़ी के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी।मालूम हो कि हाल के दिनों में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर वाहन स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग