राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने टेंट दुकान की आड़ में शराब की खरीद-विक्री करने वाले धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। वही 29 लीटर देशी- विदेशी शराब भी बरामद किया। मामला थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ का है। एसआई विजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि स्थानीय राजेश राय द्वारा अपने दुकान में देशी- विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति चेतन छपरा निवासी राजेश राय है। वहीं तलाशी के क्रम में चार लीटर अंग्रेजी और 25 लीटर देशी सहित लगभग 29 लीटर शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग