राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के छित्रौली गांव के मिडिल स्कूल में वाईपीए संस्था द्वारा पहला स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया इस ‘वाईपीए स्कॉलरशिप टेस्ट’ में कक्षा 7 से 10 बच्चों ने भाग लिया। इस क्रायक्रम को लेकर गांव के सभी बच्चों से लेकर शिक्षाविदों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनय सिंह लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा एक सपना साकार हुआ है। मुझे पूरा उम्मीद है की इस क्षेत्र में सभी बच्चें हमारे इस पहल का पूरा लाभ उठा पाएंगे। खासकर लड़कियों इसमें रूचि ले रही है। हमारा टैग लाइन है। समाज में सही बदलाव शिक्षा से ही लाया जा सकता है। उनहोंने आयोजन को सफल बनाने के सहयोग दे रहे युवाओं का आभार व्यक्त किया। वहीं इस टेस्ट में भाग लेने वाले बच्चों को ड्रीम कॉपी वितरण कर उन्हें समानित किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया की यह संस्था 2018 से गांव की सेवा में कार्य कर रही है इस संस्था के द्वारा 1500 बच्चों के साथ 54 KM की युवा जागृति यात्रा का आयोजन कराया गया। साथ ही बसंतपुर हाईस्कूल के प्रांगण में युवा सांसद का आयोजन, 5 हाईस्कूलों के बीच प्रशनोत्तर प्रतियोगिता, दो बार दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, साल 2020 से 7500 बच्चों के वाईपीए स्कॉलरशिप टेस्ट, वाईपीए लाइब्रेरी का निमार्ण। आज के इस कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया और काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग मैजूद थें जिनमें इस आशुतोष, विक्की राज, विश्वजीत कुमार एवं सभी शिक्षकगण तथा राष्ट्रसृजन अभियान के युवा मोर्चा सदस्य व समाजिक कार्यकर्ता अनुप कुमार, सदर मँडल अध्यक्ष विश्वास गौतम आदि लोग उपस्थिति थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग