गणेश चौधरी बने भासपा के प्रमंडलीय अध्यक्ष
छपरा (सारण)। भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. रेणू कुशवाहा ने संगठन विस्तार के तहत दिलीप कुमार सिंह को सारण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उक्त जानकारी देते हूए भासपा के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि इसके अलावे स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक गणेश चौधरी को प्रमंडलीय अध्यक्ष तथा सुशांत शेखर को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सुनील कुमार यादव भासपा के छपरा नगर अध्यक्ष बनाये गए है. इन नेताओं के मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह भारद्वाज, नूतन सिन्हा, सुनील सिंह आदि नेताओं ने बधाई दी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग