राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। शनिवार को एकमा और रसूलपुर थाना परिसर में सीओ कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि और अन्य से संबंधित एक नयी शिकायत आयी। वहीं भूमि से संबंधित एक मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। इसी प्रकार रसूलपुर थाने में भूमि से सम्बंधित कोई भी नया मामला नहीं आया। जबकि मौके पर एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग