राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ शनिवार को क्षेत्रीय कनीय अभियंता गौतम कुमार के नेतृत्व में विद्युत विच्छेदन हेतु एकमा नगर पंचायत बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। शनिवार को चलाए गए सघन अभियान में आरआरएफ कमलेश तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में 18 बिजली बिल बकायदारो का कनेक्शन काटा गया। इसी प्रकार प्रखंड क्षेत्र के तिलकर, छपिया व बेदुपुर गांवों में आरआरएफ हरेश शर्मा के नेतृत्व में 42 बिजली बिल बकायदारों सहित कुल 60 बिजली कनेक्शन काटे गए। इसकी जानकारी देते हुए एकमा बिजली आपूर्ति कार्यालय के जेई गौतम कुमार ने बताया कि पांच हजार रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वालों का बिजली कनेक्शन काटा गया है। इससे बचने के लिए समय से बिजली बिल का भुगतान करने हेतु उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है। यह अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग