राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 11 महिला सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार कराया गया है। वहीं थाने में नामजद दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताया गया है कि मारपीट की घटना में कोहड़ा मठिया गांव के शशि कुमार पुरी, नवलपुर गांव की रूखसाना बेगम, बनपुरा गांव की इलाइची देवी, पाशपति देवी, अमीरा कुंवर, देवन्ती देवी, संगीता देवी, राजमती देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, बासमती देवी व एकड़ीपुर गांव की निर्मला देवी घायलों में शामिल हैं। वहीं सड़क दुर्घटना में एकारी गांव के संतोष सिंह घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद, डॉ. अर्चना कुमारी व डॉ. इरफान द्वारा किया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी के घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग