राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के श्रीनंदन पथ स्थित गुरुद्वारा परिसर में सिख समाज के संस्थापक व आदि गुरु गुरुनानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया। गुरु वाणी का पाठ सहित अरदास किया गया। वहीं परिसर में दीप जलाते हुए प्रकाश उत्सव मनाया गया। गुरुद्वारा कमिटी के सचिव सरदार राजू सिंह ने आगन्तुकों को सिख समुदाय के गौरवशाली इतिहास के विषय मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं गुरुद्वारा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अध्य्क्ष आदित्य अग्रवाल, अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, डॉ राजेश डाबर, संतोष ब्याहुत एवं धर्म प्रचार प्रमुख अरुण पुरोहित ने भी अपने अपने विचार रखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग