संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुखिया प्रत्याशी पर अज्ञात अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हालांकि की घटना में बोलेरों पर सवार मुखिया प्रत्याशी एवं उसका साथी बाल- बाल बच गए है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवां कला पंचायत की बताई जाती है। अपराधियों ने बोलेरों पर सवार मुखिया प्रत्याशी को गोली मारने का प्रयास किए, मगर असफल रहे। बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी सोनू कुमार पांडेय तथा उसका साथी बोलेरो में सवार थे। वारदात में बोलेरो का शीशा टूटने तथा पिछले सीट में गोली घुसने की भी बात बताई गई है। वहीं मौके से पुलिस ने एक खोंखा भी बरामद किया है। मामले की प्राथमिकी मुखिया प्रत्याशी ने दर्ज कराते हुए बताया है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गत शनिवार की देर रात्रि अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतवाँ करेना टोला में एक व्यक्ति चादर ओढ़े खड़ा था। जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक की सीट पर बैठा था। जैसे ही बोलेरो नजदीक पहुँची। अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की फायरिंग की आवाज सुन बोलोरो में सवार प्रत्याशी तथा उसका सहयोगी बोलेरो से कूदकर जान बचाने के लिए भाग निकले। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भी विपरीत दिशा में बाइक से भाग गए। घटना इतनी तेजी से हुई की अपराधियों को पहचान पाना सम्भव नहीं था। पुलिस ने मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खोखें को बीच सड़क से बरामद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग