संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध की मौत ईलाज के दौरान हो गयी। रविवार को वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौर गई। मृतक धवरी राम नगर निवासी 70 वर्षीय बालेश्वर दास बताया जाते है। घटना की जानकारी मिलते ही सहाजितपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि वृद्ध 18 नवम्बर की शाम अपने घर के सामने टहल रहा था। इसी बीच सरमी बाजार की ओर से स्कूटी पर सवार दो युवक तेज गति से आये। तेज गति होने के कारण स्कूटी सवार अनियंत्रित हो जोड़दार टक्कड़ मार दी। जोड़दार टक्कड़ के कारण वृद्ध की कमर की हड्डी टूट गयी। जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इधर, स्कूटी सवार घटना के बाद मौके पर ही स्कूटी छोड़ फरार हो गए। स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वृद्ध की मौत के बाद पुलिस स्कूटी स्वामी के विषय में जानकारी जूटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूटी स्वामी के विषय में पुलिस को जल्द जानकारी मिल जाने की उम्मीद है। अनुसंधान की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग