पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।प
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर स्थित एक गैरेज में बनाने के लिए दी गई बोलेरो चोरी हो गई। जिसे लेकर वाहन मालिक ने गैरेज मालिक से पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मशरक थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराया। बोलेरो मालिक प्रेम तिवारी पिता स्व गगनदेव तिवारी छितौनी सहाजितपुर निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चालक विजय यादव चकहन इसुआपुर निवासी ने 19 नवम्बर को रामाशंकर सोनार के गैरेज में बनाने के लिए बोलेरो दिया गया रविवार के सुबह चालक जब गाड़ी लेने गया तो गया तो गैराज मिस्त्री कवेंद्र राय, चंदन राय एवं सुनील पटेल ने बताया कि शनिवार के देर रात तक गाड़ी में काम हुआ। लेकिन सुबह देखा गया तो गाड़ी नहीं दिखी। अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी। इधर गैरेज से गाड़ी चोरी की घटना से आसपास के लोग भयभीत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग