संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भोजपुरी भारती साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की बैठक बनियापुर के एक निजी विद्यालय में हुई। जिस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्था प्रति वर्ष भोजपुरी गद्य व पद्य साहित्य में नाटक व कविता की पुस्तकों को भोजपुरी भारती सम्मान से सम्मानित करेगा।जिसमें दोनो विधाओं के चयनित पुस्तक के लेखकों को 5100 रु की नगद राशि समेत प्रशस्ति पत्र व शाॅल देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मूंगालाल शास्त्री ने कहा कि भोजपुरी साहित्य के हर विधा में आज निरंतर रचना हो रही है। ऐसे में संस्था ने यह निर्णय लिया है कि अब से प्रत्येक वर्ष यह सम्मान दिया जाएगा। भोजपुरी भारती सम्मान 2021 के लिए नाटक एवं कविता की पुस्तकों के लेखक को यह सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए भोजपुरी के लेखकों को अपनी पुस्तक प्रकाशन वर्ष के साथ भोजपुरी भारती के कार्यालय में जमा करानी होंगी। बैठक में संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ० कुमार कौशल, फिल्म अभिनेता व कवि अभिषेक भोजपुरिया, डॉ० उमाशंकर साहु, अजय सहनी,सतीश पंडित, सुबोध कुमार मिश्र सहित भोजपुरी साहित्य के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग