राष्ट्रनायक न्यूज।प
तरैया (सारण)। तरैयाँ प्रखंड के बाजार से लगने वाला खदरा नदी पर बने पुल से लगने वाला एप्रोच रोड अब बहुत ही जानलेवा बनते जा रहा है। सारण में आने वाले बाढ़ से बचने और लोगों के लिए अप्रोच रास्तों के लिए पहले ही खदरा नदी पर बना पुराना पुल को तोड़कर नया पुल बनाना था। पुल तो जैसे तैसे नया बना पर अभीतक उसका संपर्क मार्ग से पूरी तरह से जोड़ा नहीं जा सका है जिससे आये दिनों दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं बात करे ठेकेदार की तो वह जैसे तैसे मिट्टी भरकर पुल पर चढ़ने और उतरने लायक बना तो दिया है पर इस मिट्टी भरे सडक से बाइक या वाहन लेकर चढना और उतरना खतरे से खाली नहीं है। हमेशा किसी ना किसी दुर्घटना का आशंका बना रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग