जालसाजों ने एक व्यक्ति के एटीएम से साढ़े 27 हज़ार किया निकासी, बैँक मैनेजर ने थाने में शिकायत दर्ज करने को ले दी सलाह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर(सारण)। दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटिया गाँव के एक व्यक्ति के अकॉउंट से पटना जिला के दानापुर में सताईस हज़ार रुपए की निकासी जालसाजों द्वारा कर ली गई। जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दरियापुर शाखा के खाता धारक साहेबलाल राय सोमवार को अपने खाता के एटीएम कार्ड से स्थानीय बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकासी करने लगे, तभी पीछे खड़ा एक व्यक्ति के द्वारा डिटेल को देख लिया, उसी दिन शाम में पैसा डेविट का मैसेज आया। दूसरे दिन शाखा में जाकर शाखा प्रबंधक से बताया उसके बाद जाँच में दानापुर में पैसा निकालने की बात सामने आई है। तभी शाखा प्रबंधक ने बताया कि तत्काल पिन कोड को बदल थाने में शिकायत दर्ज कराए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पैसा निकालने वक्त सावधानी बरतें ध्यान रखें कि एटीएम केबिन में आपके सिवा कोई दूसरा व्यक्ति न हो व पिन डालने वक्त केबोर्ड के ऊपर एक हाथ को रख पिन डाले, जालसाजों से बचने का यही उपाय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग