पागल भाई की संपति हड़पने के विवाद में जमकर मारपीट, चार घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर पचखंडा गांव में तीन भाइयों में एक पागल भाई की संपति को एक भाई द्वारा हड़पने के विवाद को लेकर विवाद में जमकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए जिसमें दो को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीएचसी में इलाज के दौरान घायल की पहचान स्व चंद्रिका सिंह के 65 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी लिलावती देवी,28 वर्षीय पुत्र महेश कुमार सिंह,32 वर्षीय पुत्र प्रेम रंजन सिंह के रूप में हुई। मामले में प्रेमरंजन सिंह और महेश कुमार सिंह की स्थति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि वे तीन भाई है उसी में एक भाई पागल है जिसके टोटल संपति पर एक भाई के परिजनों द्वारा कब्जा करने की नियत से बराबर विवाद किया जाता है। उसी पागल भाई की तबीयत खराब होने पर बोलने पर मारपीट की जानें लगी जिसमें सभी परिवार घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग