गैरमजरूआ जमीन से झोपड़ी को हटाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, आठ घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में गैरमजूरवा जमीन पर वर्षों से रखें पलानी यानी झोपड़ी को पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती हटाने के विवाद में मारपीट में आठ लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष की पहचान स्व चन्द्रमा राम की 55 वर्षीय पत्नी कांति देवी, 45 वर्षीय पुत्र मुकेश राम, रविन्द्र राम के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। वही दूसरे पक्ष से विश्वनाथ राम के 25 वर्षीय पुत्र रामरतन राम, इंद्रासन राम के 19 वर्षीय पुत्र लालदीप कुमार , बैजनाथ राम के 24 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, संतोष राम की 22 वर्षीय पत्नी मणी देवी, रविन्द्र राम की 50 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि वर्षों से रखें पलानी को हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को आवेदन देने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग