राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के पुलिस प्रशासन कृतसंकल्पित है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर पुलिस ने अवर निरीक्षक मोहम्मद इशराफिल खान के नेतृत्व में चड़वा गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से कारोबारी माणिकचन्द साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने जमनपुरा गांव में छापेमारी कर एक अर्से से फरार छेड़खानी व हत्या के प्रयास के आरोपित त्यागी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। उधर एकमा पुलिस ने छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में 16 वाहन चालकों से आठ हजार रुपये दंड की वसूला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग