नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन प्रत्याशियों की भीड़ की लंबी कतार प्रत्येक पद विशेष काउंटर के सामने खड़ी होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही है वही समर्थक अपनी प्रत्याशियो के नाम का विजय घोषणा की नारा से गुंजायमान कर रहे है गांव की अपनी सरकार बने इस बात की सोच महात्मा गांधी ने दी जिसका नतीजा है आज पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में गांव के हर वर्ग के लोग उत्साहित और राजनीति बातें करते नजर आ रहे है नामांकन के चौथे दिन मुखिया पद से 55 पंचायत समिति सदस्य पद पर 90 सरपंच 43,वार्ड सदस्य पद पर 101 तथा पंच पद पर 93 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा को भरा वही हरिहरपुर पंचायत से मुखिया के पद पर राजेन्द्र सिंह नाथा छपरा पंचायत से डॉ सत्येंद्र नारायण सुमन,जितवारपुर पंचायत से शाहिना परवीन तथा नाथा छपरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर नीलू देवी मतिहान पंचायत से मुखिया के पद पर चन्द्र शेखर सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग