राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में रौशन भारती, भरत राम, सुभाष राम, सर्व जीत राम व एक महिला शामिल हैं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दो घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग