पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम कार्य हुआ। विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने आदि को लेकर काफी संख्या में प्रपत्र प्राप्त किए गए। काफी संख्या में नए मतदाताओं ने भी अपने नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 भरकर बीएलओ के पास जमा किया। कार्यक्रम को लेकर बीडीओ मो आसिफ ने पूर्व से ही निर्देश जारी कर रखा था।जिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं। उन सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग