पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में लक्ष्मण राय के घर के पास लगाएं गये 16 केवीए का ट्रांसफार्मर और एलटी विधुत केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है।मामले में विधुत जूनियर इंजीनियर विक्रम कुमार ने बताया कि 6 नवम्बर को ग्रामीणों के द्वारा फोन पर उन्हें सूचना दी गई गांव में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर जो गांव में बिजली आपूर्ति के साथ ही क़ृषि कार्य के लिए लगाया गया था उसे गिराकर चोरी कर ली गई है।साथ ही 12 पोल का ग्यारह हजार वोल्ट का लगभग-लगभग दो किलोमीटर का तार और 9 पोल का एलटी केबल लगभग-लगभग 400 मीटर जो क़ृषि कार्य के लिए लगाया गया था उसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है जिससे 35 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन भी प्रभावित हुआ है। उपरोक्त चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को एक लाख अठाईस हजार की क्षति हुई है। मामले में रविवार को थाना पुलिस ने कांड संख्या 561/21 दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग