पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में दर्ज दो अवैध शराब बरामदगी के कांड में दो शख्स को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। पहला मामला में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने बताया कि 50 लीटर देशी शराब बरामद कांड संख्या 547/21 में नामजद फरार चल रहे सिसई गांव निवासी राजू भगत पिता रामेश्वर भगत को नगर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।वही दूसरे मामलेे में जमादार ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अवैध 37 लीटर बरामद शराब के कांड संख्या 433/21 में नामजद आरोपी पदुमपुर गांव निवासी रूपेश कुमार पिता अल्गू राय को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दो शराब बरामदगी के कांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग