पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर गोपालवाड़ी गांव के पास बारात से दुल्हन को लेकर दुल्हे के घर जा रहें स्विफ्ट डिजायर कार में अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गई वही कार में सवार दुल्हे की साली गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती करायी और कार में सवार दुल्हा-दुल्हन और कार चालक बाल बाल बच गए।घायल की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के धामा परसा गांव निवासी रविन्द्र ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार को धामा परसा गांव में खैरा थाना क्षेत्र के मोथहा रामपुर गांव से बारात आयी थी सोमवार की सुबह बारात विदाई होकर मशरक के रास्ते जा रहा था कि गोपालवाड़ी गांव में छपरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने टक्कर मारते फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण रवीन्द्र सिंह,छोटू सिंह,संजय सिंह समेत दर्जनों लोगों ने सभी को क्षतिग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार से बाहर निकाला और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग