- जप्त शराब और पिकअप वैन करीब 13 लाख की बताई जा रही है
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार गंगौली गांव में सोमवार की अहले सुबह छापेमारी करतें हुए केला लदे पिकअप वैन से 840 बोतल अंग्रेजी शराब उतारते हुए दबोच लिया। वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि पिकअप वैन में केला के नीचे शराब की आवग होने वाली है मौके पर दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के साथ टोह लगाकर छापेमारी की गई तो मौके से शराब धंधेबाज फरार हो गए पर मौके से पिकअप वैन बीआर 04 जीए 6526 पर केला लदा था और उसमें से शराब उतारा जा रहा था मौके पर शराब और पिक अप वैन को जप्त कर दिया गया। मामले में जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि पिक अप वैन मशरक स्टेशन रोड निवासी रोहित कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड हैं जिस पर महावीर चौक अवस्थित थोक फल व्यवसायी गंगौली गांव निवासी गुड्डू राय पिता स्व पासपत राय और गोपालवाड़ी गांव निवासी नारायण कुमार पिता हरेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के द्वारा केला के नीचे शराब छिपाकर लाया गया था और उसके फल व्यवसायी गुड्डू राय के घर गंगौली में उतारा जा रहा था। जप्त शराब 840 बोतल अंग्रेजी शराब हैं जो 174 लीटर हैं। मामलेे में पिकअप वैन मालिक रोहित कुमार सिंह,फल व्यवसायी गुड्डू राय,नारायण कुमार समेत आधा दर्जन शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग