पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीएचसी में सोमवार को जगरनाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के आदेशपाल को बाइक दुर्घटना में घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल रामघाट गांव निवासी स्व राम अयोध्या सिंह के 58 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह हैं जो जगरनाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में आदेशपाल हैं। परिजनों ने बताया कि वे अमनौर अपने ससुराल से बाइक से वापस मशरक आ रहें थें कि तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग में बाइक दुर्घटना हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग