पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिहार सरकार द्वारा कोरोना बीमारी से हुए मृतकों के आश्रितों को सहायता किट का वितरण किया गया। जिला से आए हुए अधिकारी डीटीओ वन प्रणव कुमार कमल, ब्लांक मैनेजर विमलेश भगत, महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, बीपीए गीता कुमारी, प्रखंड सेविका-सहायिका संघ के अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा ने कोविड-19 से हुए संक्रमण के कारण हुए मृतकों के घर घर जाकर उनके आश्रितों को सहायता किट दिया। मदारपुर गांव में मृतक स्व० रामा महतो की पत्नी निर्मला देवी, मगुरहा में मृतक स्व० अंजुम आरा के ससुर अमीरुल हक, सिरसा जलालपुर गांव में स्व० देवंती देवी के पति शंकर राम एवं मिनता देवी पति रघुवर महतो और बंगरा डीह टोला में मृतक शशिकांत सिंह की पत्नी स्व. गीता देवी को कीट उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र ने सहायता किट ग्रहण किया। जिसे सरकार द्वारा मिली किट मिलने पर खुशी जाहिर कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग