राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना की सशस्त्र पुलिस बल की कार्रवाई में 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमारी भारती के नेतृत्व में देवपुरा गांव में छापेमारी कर 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को आते देख शराब का धंधेबाज मौके से फरार हो गया। वहीं रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने बलिया गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के आरोपित गुलाब चन्द प्रसाद के पुत्र हरेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग