जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में जमीनी विवाद के मामले में मारपीट में तीन घायल हो गए। घायलों की पहचान बदन साह की 50 वर्षीय पत्नी ज्ञान्ति देवी,19 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी और एक 27 वर्षीय शादीशुदा पुत्री पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी मुकेश साह की पत्नी बबुन्ती देवी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि पड़ोसी द्वारा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है उसी दौरान शादीशुदा बेटी द्वारा छोटे बेटे का शौच दूसरे के खेत में फेंकने को लेकर विवाद में मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया जिसमें एक बेटी का सर फट गया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग