साइकिल मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल
मशरक(सारण)। पीएचसी में बुधवार की सुबह दो युवक और एक वृद्ध को घायलावस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि तीनों घायल मोटरसाइकिल साइकिल की टक्कर में घायल हो गए हैं। जहां तीनों घायल की पहचान में साइकिल सवार दाउदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व सुखदेव भगत के 45 वर्षीय पुत्र अशोक पाल और मोटरसाइकिल सवार दो युवक पानापुर थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी प्रवेश राय के 18 वर्षीय पुत्र राजू यादव, रामलाल यादव के 19 वर्षीय पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई। घटना में घायल साइकिल सवार वृद्ध ने बताया कि वे अपने ससुराल बनियापुर थाना क्षेत्र के पकवलिया कामता टोला गांव निवासी मधुवन ठाकुर के यहां आये थे वही से साइकिल द्वारा मशरक जा रहें थें कि रास्ते में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। पीएचसी में घायल वृद्ध को इलाज के दौरान सर पर लगी गहरी चोट के वजह से छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग