राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेरुई गांव मे क्रिकेट खेलने गए किशोर को पड़ोसी द्वारा चाकू से मार कर जख्मी करने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना मे पीड़ित कन्हैया सिंह ने बताया है कि शाम को मेरा पुत्र प्रिंस सिंह क्रिकेट खेल रहा था,तभी पड़ोसी इंद्र मोहन सिंह अचानक पहुंच कर मारपीट गाली गलौज करते चाकू से मार कर जख्मी कर दिए,वही गले से लौकेट छीन जान से मारने कि धमकी दिया है। विगत मई महीने मे भी पुत्र सहित परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिस घटना कि प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।मामले मे पीड़ित ने न्याय की गोहर लगाया है।पुलिस घटना की जाँच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग