राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में छापेमारी कर 23 लीटर शराब जप्त की है। वहीं मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धर्मपुरा में शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर्मपुरा गांव में छापेमारी कर एक घर से 23 लीटर शराब बरामद कर लिया। जिसमें 21.3 लीटर देसी व 1.8 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। वहीं पुलिस के पहुंचते हीं मौके से धंधेबाज अनिल सिंह ने भाग निकलने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में पीएसआई निरंजन कुमार व कई जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पुलिस की शराब के धंधेबाजों समेत शराबियों पर भी नजर है। उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों व जन-प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखें और शराब के धंधेबाजों व शराबियों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। आपकी सुचना पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी। अगर पीने वाले सुधर जायं तो शराब का धंधा स्वतः खत्म हो जाएगा।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या