राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर मे पंचायय चुनाव 24 नवंबर को होना है। जिसमें चुनाव प्रचार मे लगे सभी पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार मे अपना पुरा दम लगा दिया था। जिसमें स्थानीय प्रशासन ने भी पैनी नजर रखते हुए नौ मुखिया सहित 13 प्रत्याशियों पर आचार संहिता का उल्लंघन का मामला भी दर्ज मामला भी दर्ज कराया है। वहीं चुनाव की पूरी तैयारी में लगे प्रखंड प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ अपने कर्मियों के साथ कमान संभाले हुई है। चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण शांतिपूर्ण किया गया। जहां कोल्हुआ उच्च विद्यालय पर चुनाव कर्मियों ने अपने मतदान केंद्र का चुनाव समग्री का उठाव व पार्टी मिलान किया। जहां पीठासीन पदाधिकारी गिरिधर गोपाल सिंह, रंजीत कुमार रंजन, मतदान अधिकारी प्रथम कमल कुमार सिंह, डॉ शशि भूषण शाही, रामजी शर्मा, नीरज कुमार सिंह, नसीम अंसारी आदि ने पोलिंग पार्टी मिलान किया। साथ ही सोमवार को सामग्री का उठाव भी किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग