राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में सचिव, जिला विधिक जागरुकता समिति, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के तत्वाधान में दिनांक 11 दिसम्बर को 10:30 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर छपरा में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को सरकार द्वारा निर्देशित कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया कि 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, एन. आई. एक्ट- 138, ऋण वसूली, मजदूर एवं कर्मचारी संवधी वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल से संबंधित वादो का निष्पादन आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर बिना खर्च के तत्काल समाप्त करा सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग