अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सीमावर्ती मैनपुरा ग्राम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दर्जनों बच्चों को कोलकाता उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता भोला शंकर तिवारी ने सम्मानित किया। श्री तिवारी ने बच्चों के बीच स्कूल बैग, कलम कॉपी एवं यूनीफॉर्म वितरीत करते हुए कहा कि ये विद्यालय मेरे बड़े पिताजी श्री गया प्रसाद की धरोहर है। जिन्होंने अपनी जमीन दान कर गांव में शिक्षा की नीव रखी थी। आज उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए मैं कृत संकल्प हूं। मौके पर पर प्रधान शिक्षक विशाल पांडेय सहित श्री तिवारी की पत्नी उषा तिवारी, शिक्षक नेता राजेश तिवारी थेl


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग