छपरा(सारण)। जिले में पंचायत आम निर्वाचन के आठवें चरण के तहत बनियापुर में आगामी 24 नवंबर को मतदान होना है, मतदान से एक दिन पहले कि चुनावी रंजिश में बमबारी की घटना समाने आया है। जहां एक मुखिया प्रत्याशी के वाहन पर अपराधियों ने बमबारी की है। जानकारी के अनुसार बनियापुर प्रखंड के सतुआ पंचायत के निवर्तमान मुखिया पार्वती देवी के पति सुरेश साह पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जाता है कि मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह अपनी पत्नी के पक्ष में वोट के लिए लोगों से संपर्क करने के लिए निकले थे, इसी दौरान अपराधियों ने उनकी वाहन (कार) पर बम फेंक दिया। इस घटना में मुखिया पति की गाड़ी धू-धूकर जल उठी। हालांकि की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग