
छपरा(सारण)। पंचायत आम निर्वाचन के तहत आठवे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले चुनावी रंजिश में खुनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी के चुनावी वाहन पर हमला कर जमकर गोलीबारी की है। मंगलवार की सुबह रसूलपुर थाना के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में बाइक सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया। रसूलपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के प्रचार वाहन को रोक कर अपराधियों ने गोलीबारी की और चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वाहन पर सवार मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद गोली लगने से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद अपनी पत्नी व अन्य महिलाओं के साथ निजी वाहन पर सवार होकर अपनी भाभी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे, इसी दौरान अपराधिकयों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग