राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गोलियों की गड़गड़ाहट से सारण जिले में रसुलपर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार दहल गया जहां पर पर एक कार को रोक कर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक कार को रोका और कार के रुकते ही फायरिंग शुरू कर दी। मृत युवक एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी दीपक कुमार का पुत्र रितेश कुमार बताया गया है। गोलीबारी की इस घटना से आक्रोशित लोगो ने रसूलुपर में छपरा सिवान एनएच को कई घण्टे जाम कर दिया है। सूचना मिलने एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारी ने जाम हटवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग