संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। उतर बिहार ग्रामीण बैंक सरेया के शाखा परिसर में मंगलवार को वित्तिय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को बैंकिंग सुविधाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही अधिक से अधिक लोगों को अटल पेंसन योजना एवं प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया गया।शाखा प्रबंधक रुचिका ने बताया कि शिविर में दर्जनों लोगों का बचत खाता भी खोला गया साथ ही सावधि जमा,आवर्ती जमा एवं मुद्रा लोन,केसीसी लोन एवं आवास ऋण प्राप्त करने के लिये भी जानकारी प्रदान की गई।मौके पर बैंक कर्मी व कार्यालय सहायक प्रिया गुप्ता, शाशी कुमार, अनिल कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, पवन कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग