मारपीट के मामले में कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज हुआ एफआईआर
बनियापुर(सारण)। घर मे घुस मारपीट करने के मामले में एक प्राथमिकी कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज किया गया है. मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका का है. मामले की प्राथमिकी कलावती देवी ने दर्ज करा शम्भू साह, देवंती देवी, अशोक साह, सोनी कुमारी, मुंती देवी तथा भीमा साह को नामजद करते हुए बताया है कि सभी नामजद धारदार हथियार से लैस होकर आए और जबरन घर में घुस गए. सभी ने मेरी पतोहू का कपड़ा फार उसे बेपर्दा कर दिया तथा आठ हजार रुपये मूल्य की आभूषण भी छीन लिया. पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग