राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के लखनपुर मोबाइल टावर से 48 बैटरी मंगलवार के रात में चोरी हो गई।जिससे हजारो उपभोक्ताओं का मोबाइल सम्पर्क बाधित हो गया है। टावर से बैटरी चोरी होने की सूचना अनुपम कुमार ने बुधवार को मशरक पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि मोबाइल कम्पनी के टावर पर नाइट गार्ड की प्रतिनियुक्ति कम्पनी द्वारा नही किए जाने से इस तरह की घटना पूर्व में भी अन्य टावर में हुई है। जिसका पता आज तक नही लग पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग