पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शराब और शराब धंधेबाजों पर रोक लगाने और शराब के अवगुणों पर जागरूकता फैलाने को एक बैठक आयोजित की। जिसमें सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ मो आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीडीपीओ शशी कुमारी,मनरेगा अधिकारी प्रमोद यादव,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार मौजूद रहे। वही पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया बहरौली अजीत सिंह,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि असरफ अली,बीडीसी संजय सिंह,किमी देवी समेत पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,जीविका कार्यकर्ता, जनवितरण प्रणाली दुकानदार, अंचल और प्रखंड़ कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब मशरक प्रखंड का हर गांव अब शराब मुक्त होगा इसके लिए अब शराब कारोबारियों पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का पहरा होगा। पंचायत के किसी भी गांव में शराब बिक्री या निर्माण की सूचना संबंधित पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना थाना में देकर रोक लगाने की जिम्मेदारी तय की गई है। शराब के कारण समाज,घर परिवार बर्बाद हो रहें हैं इस पर रोक लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक सम्पर्क सूत्र एक गांव में कोई और नही हो सकता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में शराब व्यवसाय पर रोक लगाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के तरफ से बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि सिर्फ एक हाथ से ताली नही बजती है आप सभी प्रखंड और अंचल के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी का भी भरपूर सहयोग रहेगा तो ही कार्यक्रम सफल होगा। वही उन्होंने कहा कि सभी लोग गांवों में लोगों को बताएं कि नशा करना अभिशाप है जिससे परिवार भी तबाह हो जाता है।शराब पीने से शरीर के सभी अंग खराब हो जातें हैं जिससे मौत भी हो जाती है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी मो आसिफ ने सभी से निवेदन किया की शराब बंदी के लिए हम सब एकजुट होकर काम करेंगे।अगर पंचायत के किसी वार्ड में किसी भी जगह शराब बेचने या पीने की सुचना आती है तों तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें और पंचायतों में लोगों से मिलकर शराब का विरोध करने का प्रयास शुरू किया जाए जिससे प्रखंड शराब मुक्त हो जाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग