राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला। देने हालांकि इस मामले में अभीतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, मंगलवार की रात में पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जहर खिलाया। सूचना पाकर जगदीशपुर पहुंची मृतका की मां व भाई ने मढ़ौरा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद मढ़ौरा पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग