राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

26 नवंबर को बनियापुर 25 पंचायत तो 27 नवंबर को लहलादपुर प्रखंड के 8 पंचायतों की होगी मतगणना

  • सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना, तैनात किये गये दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

छपरा(सारण)। जिले के पंचायत आम निर्वाचन के तहत बनियापुर व लहलादपुर प्रखंड में मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की तैयारी पुरी कर ली गई है। बनियापुर के 25 पंचायतों एवं लहलापुर के 8 पंचायतों में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, पंच व जिला पार्षद सदस्य पद के मतों की गिनती छपरा स्थित जयप्रकाश अभियंत्रण महाविद्यालय में की जाएंगी। जानकारी के अनुसार बनियापुर प्रखंड की मतगणना आज यानी शुक्रवार को सुबह आठ बजे से की जाएगी। वहीं लहलादपुर प्रखंड के 8 पंचायतों के मतों की गिनती 27 नवंबर 2021 को की जाएगी। मतगणना को लेकर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। मतगणना के लिए पदवार टेबल बनाया गया है। इस दौरान मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, बीडीसी व जिला पार्षद के लिए अलग-अलग हॉल में काउंटिंग संपन्न कराया जाएगा। जानकारों की माने तो मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से परिणाम आना शुरू हो जाएगा। मतगणना में प्रत्याशी एवं उनके मतगणना अभिकर्ता को हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी। मतगणना में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी नहीं हो इसको लेकर वीडियों रिकॉडिंग भी कराया जाएगा।

मतगणना को लेकर पदवार बनेगा टेबल, एक साथ 14 टेबल पर खुलेगा ईवीएम व बैलेट बॉक्स

पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बनियापुर एवं लहलादपुर प्रखंड के मतों की गिनती 26 एवं 27 नवंबर की जाएगी। मतगणना को लेकर पदवार अलग-अलग कमरा आवंटित किया गया है। जिसमें पंचायतवार मतों की गिनती की जाएगी। जानकारो की माने तो प्रत्येक पदवार कमरें में 14 टेबल बनाया गया है। जिस पर एक ईवीएम एवं बैलेट बॉक्स को खोलकर मतों की गिनती की जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरें की निगरानी में ईवीएम खोलते समय और ईवीएम द्वारा प्रदर्शित मतों का वीडियों रिकॉडिंग किया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं रह सके।

एक टेबल पर गणना सहायक, मतगणना प्रेक्षक व सुक्ष्म प्रेक्षक है तैनात

बनियापुर एवं लहलादपुर प्रखंड के मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, पंच एवं जिला पार्षद के मतों की गिनती करने के लिए प्रत्येक टेबलवार कर्मी एवं पदाधिकारी को तैनात किया गया है। गिनती की निगरानी के लिए पदवार सहायक निर्वाची पदाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक टेबल पर गणना सहायक, मतगणना प्रेक्षक व सुक्ष्म प्रेक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है। जहां स्ट्रॉग रूम से प्रत्येक टेबल पर ईवीएम व बैलेट बॉक्स एक साथ खोलकर वोटों की गिनती की जाएगी।

साक्ष्यों की जांच के बाद हीं काउंटिंग हॉल में जा सकेंगे प्रत्याशी व अभिकर्ता

मतगणना शुरू होने से पहले पदवार मतगणना अभिकर्ता एवं प्रत्याशियों को हॉल में प्रवेश कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार मतगणना स्थल जयप्रकाश अभियंत्रण महाविद्यालय के मेन गेट पर प्रवेश करने वाले की जांच की जाएगी। इस दौरान मतगणन अभिकर्ता एवं प्रत्याशियों के साक्ष्य के साथ हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ हीं मोबाइल, शस्त्र-अशस्त्र ले जाने पर पुरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।